Schools Closed due to H3N2: एच3एन2 ने बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में बंद हुए स्कूल
पुडुचेरी सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला किया है. पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने कहा, 'H3N2 वायरस के प्रसार के मद्देनजर पुडुचेरी में सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद रहेंगे.'
नई दिल्ली: देशभर में H3N2 के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. पिछले कुछ सप्ताहों में कई राज्यों में H3N2 के केस तेजी से बढ़े हैं. राज्य सरकारों ने इससे बचने के लिए जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिए हैं. इस बीच बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को पुडुचेरी सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला किया है. पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने कहा, 'H3N2 वायरस के प्रसार के मद्देनजर पुडुचेरी में सभी स्कूल 16 से 26 मार्च तक बंद रहेंगे.' Viral Infection: H3N2 के साथ फिर रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, लक्षण भी हैं एक जैसे, जानें किसे है अधिक खतरा और कैसे करें बचाव.
पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ने कहा, 'H3N2 वायरस और फ्लू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. पुडुचेरी के स्कूल 16 मार्च से 26 मार्च तक बंद रहेंगे.' फिलहाल यह फैसला कक्षा 1 से 8वीं क्लास तक के छात्रों के लिए लिया गया है. अन्य कक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी.
कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद
All schools in Puducherry to remain closed from 16th to 26th March in wake of spread of H3N2 virus: Puducherry Education minister A Namassivayam
(File photo) pic.twitter.com/A1sJOpaLfj
— ANI (@ANI) March 15, 2023
H3N2 के लक्षण
H3N2 के लक्षण कोरोना के तरह ही हैं जो चिंता बढ़ाते हैं. H3N2 इन्फ्लूएंजा के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, शरीर में दर्द, ठंड लगना शामिल हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इसके गंभीर लक्षणों में सांस की तकलीफ, उल्टी, डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द शामिल हैं.इसकी चपेट में आने के बाद लोगों को थकान और कमजोरी से उबरने में दो हफ्ते से ज्यादा का समय लग रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

