Guwahati: गुवाहाटी में दो तेंदुए मृत पाए गए, जहर देने की आशंका
गुवाहाटी में वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शहर के गणेशपारा इलाके से दो तेंदुओं के शव बरामद किए. वन अधिकारी रोहिणी सैकिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची.
गुवाहाटी, 14 दिसंबर : गुवाहाटी में वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शहर के गणेशपारा इलाके से दो तेंदुओं के शव बरामद किए. वन अधिकारी रोहिणी सैकिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची.
वन अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''हमें संदेह है कि कुछ शरारती तत्वों ने तेंदुओं को जहर दिया है. पोस्टमार्टम के दौरान उनके पेट में कुछ अपाच्य भोजन पाया गया. नमूनों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है.'' यह भी पढ़ें : Parliament Security Breach: लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मसला, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिए अहम निर्देश
वन विभाग ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. सैकिया ने कहा, "एक तेंदुए का दांत भी गायब था."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

