Gujarat: युवक ने किशोरी की गला रेत कर हत्या की, दो गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी. उमरगाम पुलिस निरीक्षक आरके. राठवा ने आईएएनएस को बताया, "श्यामा (बदला हुआ नाम), 12वीं कक्षा की छात्रा है, जो ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रही थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 26 अगस्त : गुजरात के वलसाड जिले में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी. उमरगाम पुलिस निरीक्षक आरके. राठवा ने आईएएनएस को बताया, "श्यामा (बदला हुआ नाम), 12वीं कक्षा की छात्रा है, जो ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रही थी. वह अपने एक दोस्त के साथ थी, जब उसे आरोपी पंकज पासवान और दो अन्य लोगों ने रोका, तो पंकज ने उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज से, आरोपियों की पहचान की गई, दो किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पंकज अभी भी फरार है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

मृतक के भाई ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पंकज पिछले कुछ महीनों से उसकी बहन का पीछा कर रहा था. एक बार मेरे पिता ने पंकज को डांटा था और उसे श्यामा का पीछा करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी. गुरुवार दोपहर, लगभग 1 बजे वह ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, दोपहर लगभग 3 बजे जब वह लौट रही थी, तो दहद गांव के पास उसकी हत्या कर दी गई." यह भी पढ़ें : कन्नौज को इत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

बता दें, सात दिन पहले खेड़ा जिले में और फरवरी में सूरत शहर में एक किशोरी की गला काट कर हत्या कर दी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड