गुजरात: सरकारी स्कूल के टीचरों का kissing वीडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश
स्कूल को ज्ञान का मंदिर कहा जाता है. यही पर हर बच्चे की बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है. स्कूल से रोज बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ ना कुछ सीखते है. लेकिन गुजरात के एक सरकारी स्कूल में कुछ ऐसा हुआ है जिससे सभी का सर शर्म से नीचे झुक जाएगा.
अहमदाबाद: स्कूल को ज्ञान का मंदिर कहा जाता है. यही पर हर बच्चे की बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है. स्कूल से रोज बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ ना कुछ सीखते है. लेकिन गुजरात के एक सरकारी स्कूल में कुछ ऐसा हुआ है जिससे सभी का सर शर्म से नीचे झुक जाएगा. दरअसल गुजरात के प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का क्लास के अंदर ही किस करने और गले लगने का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक किसी ने भामन गांव के प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका का क्लास में किस और गले लगने का विडियो पहले निकाला और बाद में उसे वायरल कर दिया है. यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के साथ-साथ इलाके में हडकंप मच गया. वहीं अभिभावकों और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जांच के आदेश दे दिए गए है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों शिक्षक क्लास के अंदर गंदी हरकते कर रहे है. बताया जा रहा है क्लास में किसी ने मोबाइल छिपाकर दोनों की सारी हरकत रिकॉर्ड की है. हालांकि दोनों शिक्षकों की पहचान नहीं हो सकी है. क्योकि वीडियो में दोनों का चेहरा साफ़ नहीं दिखाई पड़ रहा है.
यह भी पढ़े- 10वीं की छात्रा से स्कूल छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने किया रेप, गिरफ्तार
संबंधित तालुका के शिक्षा अधिकारी ने इस पूरी घटना की जांच कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने विडियो देकर शिकायत की थी. जांच के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

