Gujarat Shocker: नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक गिरफ्तार
गुजरात के जूनागढ़ में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
जूनागढ़ (गुजरात), 31 दिसंबर : गुजरात (Gujarat) के जूनागढ़ में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. केशोद पुलिस निरीक्षक डी.बी. कोली ने आईएएनएस को बताया कि 55 वर्षीय आरोपी करसन उर्फ बाबू मलमेर को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया और शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा.
घटना का पता गुरुवार को ही चला, जब 16 वर्षीय पीड़िता ने पेट में दर्द की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया. कोली ने कहा कि जब डॉक्टर ने उसकी जांच की तो पता चला कि वह गर्भवती है. केशोद पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में लड़की के माता-पिता ने कहा कि आरोपी ने लगभग नौ से 10 महीने पहले पहली बार उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और इसके बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी. यह भी पढ़ें : Gujarat Road Accident: गुजरात में सड़क हादसे में 9 की मौत, 25 घायल
इसी बात का फायदा उठाकर वह उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा. कोली ने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है और आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

