देश

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन में बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

गुजरात के पाटन में शुक्रवार सुबह राधनपुर के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन में बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत
Road Accident (img: File photo)

पाटन, 12 जुलाई : गुजरात के पाटन में शुक्रवार सुबह राधनपुर के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आनंद से रापर जा रही बस की राधनपुर के पास टक्कर हुई है. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और ट्रक के ड्राइवर, कंडक्टर की मौत होने की खबर है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला. चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी. वहीं तीन गंभीर घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आवंटित किए 150 करोड़ रुपये

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. ज्ञात हो कि गुजरात के मशहूर पर्यटन स्थल सापुतारा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया था. सापुतारा घाट के पास सूरत से आई एक लग्जरी बस गहरी घाटी में गिर गई थी. इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी. बस करीब 70 यात्री सवार बताए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).