देश

गुजरात जमीन विवाद: पुलिस ने युवक को गोली मारी, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

गुजरात (Gujarat) में वडोदरा के तरसाली में विवाद के दौरान पुलिस कर्मी ने एक युवक को गोली मारकर कथित रूप से जख्मी कर दिया.

गुजरात जमीन विवाद: पुलिस ने युवक को गोली मारी, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) में वडोदरा के तरसाली में विवाद के दौरान पुलिस कर्मी ने एक युवक को गोली मारकर कथित रूप से जख्मी कर दिया. पुलिस कर्मी का युवक के पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. पुलिस (Police) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात को उपनिरीक्षक एसवी चूडासमा का पान का स्टॉल चलाने वाले मणिलाल प्रजापति से झगड़ा हो गया। इस दौरान चूडासमा सादी वर्दी में था.

उन्होंने बताया कि जब प्रजापति के बेटे सीमित ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और चूडासमा से उसका पहचान पत्र मांगा तो वह गुस्से में आ गया और अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से चार गोलियां चला दीं. यह भी पढ़े: मुंबई से सटे ठाणे में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि सीमित के पेट और टांग में गोलियां लगी। मौके पर जमा हुए स्थानीय लोग पीड़ित को एक निजी अस्पताल लेकर गए। इस दौरान उपनिरीक्षक मौके से भाग गया. बताया जाता है कि चूडासमा शहर के मकरपुरा थाने से संबद्ध है. वडोदरा के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).