Gujarat Shocker: लकवाग्रस्त भूखी मां ने समय से पहले मांगा खाना, गुस्साए बेटे ने पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिफ्तार
गुजरात के वलसाड से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कपरादा तालुका में रहने वाले एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लकवाग्रस्त मां को रविवार को सिर्फ इसलिए मार डाला.
Gujarat Shocker: गुजरात के वलसाड से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कपरादा तालुका में रहने वाले एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लकवाग्रस्त मां को रविवार को सिर्फ इसलिए मार डाला. क्योंकि वह शाम का खाना समय पहले मांग लिया था. क्योंकि महिला को भूख लगी थी. मां की हत्या करने वाले व्यक्ति का नाम सतीश चौधरी है. वह पकड़े जाने के डर से हत्या के बाद घर से फरार हो गया था.
पुलिस को इसकी सूचना आस-पास रहने वाले पड़ोसियों ने दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद करने के बाद के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. वहीं फरार आरोपी की तलाश शुरू करने के बाद उसे पास के एक जंगल से गिरफ्तार किया. यह भी पढ़े: नशेड़ी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर की मां की हत्या, शराब पीकर करता था मारपीट
दरअसल बुजुर्ग महिला लकवाग्रस्त थी. ऐसे में वह खाना बनाने में असमर्थ थी. रविवार को सतीश खेत में काम करने के लिए गया. शाम को वह काम से जब घर वापस लौटा तो भूखी उसकी मां ने उससे रात का खाना थोडा जल्दी मांगा. इस बात पर वह गुस्सा हो गया और घर में पड़ी एक लकड़ी उठाकर मां को मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गई
कपराडा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी मायके गई थी. ऐसे में घर पर खाना नहीं बना हुआ था. उसकी पत्नी मायके से खाना लेकर आने वाली थी. लेकिन उसे लेट हो रहा था. खाना आने में देरी होने पर इस बीच मां से उसका खाने को लेकर बहस हो गई. गुस्स्से में आकर सतीश चौधरी ने अपनी मां को लड़की से पीटकर हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

