Gujarat: गुजरात में भारी बारिश, आणंद में 4 घंटे में हुई 173 मिमी बारिश

गुजरात के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे आणंद और सूरत जिलों के कई इलाके जलमग्न हो गए. इससे यहां लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है. महज कुछ ही दिनों में राज्य में औसत वर्षा का लगभग 6 प्रतिशत हुआ है.

भारी बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

गांधीनगर, 19 जून : गुजरात (Gujarat) के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे आणंद और सूरत जिलों के कई इलाके जलमग्न हो गए. इससे यहां लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है. महज कुछ ही दिनों में राज्य में औसत वर्षा का लगभग 6 प्रतिशत हुआ है. बारिश शनिवार को भी जारी रही. यहां के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी पहले ही की गई थी.

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार शुक्रवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आणंद जिले में करीब 173 मिमी बारिश हुई. यहां भारी मूसलाधार बारिश की वजह से लगभग पूरे जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. यहां जल-जमाव से यातायात और सामान्य जीवन भी बाधित हुआ है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले, 26 हुए उपचार के दौरान ठीक

आणंद में शनिवार को सुबह आठ बजे से सुबह दस बजे तक पिछले दो घंटे में 20 मिमी बारिश हुई और यह अभी भी जारी है. यहां पिछले 30 घंटों में कुल 203 मिमी बारिश हुई है. चौरयासी तहसील में 124 मिमी बारिश होने के साथ ही सूरत में भी भारी बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे से लेकर मध्यरात्रि तक सूरत शहर में 96 मिमी और ओल्पद में 95 मिमी बारिश हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड