Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले BJP की बड़ी कार्रवाई, 7 बागी नेताओं को निलंबित किया

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने रविवार को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के सात बागियों को निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल करने पर पार्टी से निलंबित कर दिया

बीजेपी (Photo Credits PTI)

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने रविवार को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के सात बागियों को निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल करने पर पार्टी से निलंबित कर दिया. पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर य™ोश दवे ने कहा कि पार्टी ने हर्षद वसावा (नंदोद निर्वाचन क्षेत्र-नर्मदा जिला), अरविंदभाई लाडानी (केशोद-जूनागढ़), छत्रसिंह गुंजरसरिया (ध्रांगधरा-सुरेंद्रनगर), केतन पटेल (पारदी-वलसाड), भरत चावड़ा (राजकोट ग्रामीण-राजकोट), उदय शाह (वेरावल - गिर सोमनाथ) और अमरेली जिले के राजुला से करण बरैया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया है.

राजनीतिक विश्लेषक दिलोप पटेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस की तुलना में भाजपा को कई सीटों पर अधिक विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है। अन्य बीजेपी नेता मधु श्रीवास्तव वाघोडिया (वड़ोदरा) से, दिनेश पटेल पाडरा से, धवलसिंह जाला बयाड से और मावजी देसाई धानेरा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर बीजेपी ने अभी कोई एक्शन नहीं लिया है. यह भी पढ़े: Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव के लिए BJP ने 6 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की

कई सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं, जैसे राजुलबेन देसाई ने डीसा सीट से, अल्पेश ठाकोर ने गांधीनगर दक्षिण से, शंकर चौधरी ने थराद से, वी डी जाला ने हिम्मतनगर से नामांकन दाखिल किया है। बागी नेता बीजेपी द्वारा टिकट दिए गए उम्मीदवारों को पैराशूट उम्मीदवार बता रहे हैं और उनका मानना है कि पार्टी को केवल स्थानीय उम्मीदवारों को खड़ा करना चाहिए था.

सूत्रों ने कहा कि इस सप्ताह कुछ और निलंबन की संभावना है, क्योंकि जो लोग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है, उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड