देश

गुजरात: रेप केस के बाद BJP नेता का अश्लील सेक्स वीडियो वायरल

उनका एक अश्लील सेक्स वीडियो वायरल हुआ है. उनका वह अश्लील वीडियों तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

गुजरात: रेप केस के बाद BJP नेता का अश्लील सेक्स वीडियो वायरल
जयंती भानुशाली (Photo Credit: Twitter)

गुजरात: रेप के आरोप में फंसे बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष जयंती भानुशाली का मामला अभी शांत ही नही हुआ था कि वे एक बार फिर से विवादों में है. उनका एक अश्लील सेक्स वीडियो वायरल हुआ है.  यह अश्लील वीडियों तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. महिला का अश्लील वीडियों वायरल होने के बाद उसने भानुशाली के खिलाफ सूरत की सरथाना पुलिस स्टेशन में रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करया हैं.

जानकारी के मुताबकि पीडित लड़की सूरत की रहने वाली है. वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करना चाहती थी. लेकिन उसे किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन नही मिल रहा था. उसकी मुलाकात एक महिला ने गुजरात के बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष जयंती भानुशाली से करवाया. उन्होंने उसे विश्वास दिलाया कि उसका एडमिशन हो जाएगा.

पीडिता के मुताबिक उसे उन्होंने पिछले साल  एडमिशन के सिलसिले में अहमदाबाद बुलाया. वहां से उसे कार में बैठाकर गांधीनगर ले गए. रास्ते में  नशीली पदार्थ सुंघाकर  रेप किया.  साथ ही वीडियों भी बनाया. उसी वीडियों को दिखाकर उन्होंने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया.

गौरतलब है कि इसके पहले जयंती भानुशाली पर एक महिला से रेप करने का आरोप लग चुका है. जिस घटना के बाद उन्हें बीजेपी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था. वही जयंती भानुशाली के बारें में ताजा खबर है कि इस नए केस में  गिफ्तारी  से बचने के लिए वे गुजरात से फरार हो गए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2018 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).