Gujarat: 60 किलो गोमांस जब्त, रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार

अपने ग्राहकों को मांस के स्थान पर गोमांस परोसने के आरोप में एक रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार किया गया है और गुजरात के सूरत में उसके रेस्तरां दिल्ली दस्तरखवां से 60 किलो गाय का मांस जब्त किया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सूरत, 16 सितंबर : अपने ग्राहकों को मांस के स्थान पर गोमांस परोसने के आरोप में एक रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार किया गया है और गुजरात के सूरत में उसके रेस्तरां दिल्ली दस्तरखवां से 60 किलो गाय का मांस जब्त किया गया. लालगेट थाना के हेड कांस्टेबल यजेंद्र दादूभाई ने कहा कि, 11 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि दिल्ली दस्तरखवां रेस्तरां में गोमांस रखा और परोसा जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ रेस्तरां के परिसर की तलाशी ली और तो मांस के छह पैकेट मिले.

प्रत्येक का वजन दस किलो था. सूरत पुलिस ने जब्त किए गए मांस को एफएसएल को भेजा, जिसने पुष्टि की कि यह गाय का मांस है, जिसके बाद उसने गुरुवार देर रात सरफराज मोहम्मद वजीरखान को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : ED ने चीनी लोन ऐप मामले में 46.67 करोड़ रुपए के फंड को किया फ्रीज

पुलिस बीफ सप्लाई करने वाले अंसार की तलाश कर रही है. गुजरात में गाय और उसके बछड़े की हत्या पूरी तरह से प्रतिबंधित है. पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड