Gujarat: शराब कानून का उल्लंघन करने पर सब इंस्पेक्टर समेत 19 लोग गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले में शराबबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

वलसाड (गुजरात), 27 जुलाई : गुजरात के वलसाड जिले में शराबबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वलसाड पुलिस ने मंगलवार रात ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक शराब पार्टी में छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

वलसाड जिले के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने आईएएनएस को बताया, "हमें सूचना मिली थी कि वलसाड ग्रामीण थाना क्षेत्र के अतुल इलाके में शराब पार्टी चल रही है. एक टीम ने मौके पर छापा मारा और पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें कांस्टेबल भी शामिल थे."

जाला ने कहा कि उन पर निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में यह तीसरी बड़ी छापेमारी है. पहले छापेमारी में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, दूसरे में 28 और अब 19 लोगों को. सनी बावस्कर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शराब पार्टी का आयोजन किया गया था. यह भी पढ़ें : ईडी की सोनिया से पूछताछ के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुंबई में ट्रेन रोकने का प्रयास

वलसाड ग्रामीण पुलिस स्टेशन अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पुलिस कर्मियों में नाना पोंधा पुलिस स्टेशन के पुलिस सब इंस्पेक्टर आर जे गामित, कपराडा पुलिस स्टेशन में कार्यरत कांस्टेबल नितिन भीखाभाई, वलसाड ग्रामीण पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल जयेंद्र जेठवा और पुलिस मोटर परिवहन विभाग के ड्राइवर कमलेश शामिल है. सूरत रेंज के महानिरीक्षक एस पांडियन राजकुमार ने कहा, "निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए चारों के खिलाफ प्रारंभिक विभागीय जांच होगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट