गुजरात: अंबाजी के त्रिशूलिया घाट के पास बस खाई में गिरी, 21 की मौत- पीएम मोदी बोले ‘विनाशकारी दुर्घटना’
गुजरात (Gujarat) के बनासकांठा जिले के अंबाजी (Ambaji) शहर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां यात्रियों से भरी एक निजी लग्जरी बस त्रिशूलिया घाट (Trishuliya Ghat) के पास खाई में गिर गई.
अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के बनासकांठा जिले के अंबाजी (Ambaji) शहर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां यात्रियों से भरी एक निजी लग्जरी बस त्रिशूलिया घाट (Trishuliya Ghat) के पास खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस हादसे पर खेद जताया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी रास्ते में त्रिशुलिया घाट के करीब बस पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है. फिलहाल सभी घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
SG Shah, Additional District Health Officer on bus accident in Banaskantha, Gujarat: Death toll has risen to 18 https://t.co/ZbhGD6vtoS
— ANI (@ANI) September 30, 2019
पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बनासकांठा से विनाशकारी खबर आई है. मैं इस दुर्घटना के कारण हुए जानमाल के नुकसान से बेहद आहत हुआ हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी सात्वना पीड़ित परिवारों के साथ हैं. स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है.
Devastating news from Banaskantha. I am extremely pained by the loss of lives due to an accident. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families.
The local administration is providing all possible help to the injured. May they recover soon.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2019
खबरों के अनुसार यह बस करीब 60 श्रधालुओं को लेकर अंबाजी मंदिर के दर्शन करावा कर वापस लौट रही थी. इसमें सवार सभी आणंद, नडियाद और बोरसद के रहने वाले हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी शोक जताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

