GST Rate Cut Soon: जीएसटी दरें होंगी और कम, वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि GST दरें जल्द ही कम होंगी. वित्त मंत्री ने कहा है कि जीएसटी परिषद कर ढांचे की समीक्षा के अंतिम चरण में है और टैक्स की दरों में कटौती जल्द ही की जाएगी.

Nirmala Sitharaman | PTI

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि GST दरें जल्द ही कम होंगी. वित्त मंत्री ने कहा है कि जीएसटी परिषद कर ढांचे की समीक्षा के अंतिम चरण में है और टैक्स की दरों में कटौती जल्द ही की जाएगी. उन्होंने यह बयान मुंबई में 'इकनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड्स फॉर कॉरपोरेट एक्सीलेंस' कार्यक्रम के दौरान दिया.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बताया कि जीएसटी परिषद द्वारा गठित मंत्री समूह ने इस पर गंभीरता से काम किया है और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है. प्रस्तावों की एक बार और समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. संभावना है कि अगली जीएसटी परिषद की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है.

जीएसटी दरों में होगी कटौती

सीतारमण ने यह भी स्पष्ट किया कि जीएसटी लागू होने के समय राजस्व-निष्पक्ष दर (Revenue Neutral Rate) 15.8% थी, जो 2023 तक घटकर 11.4% हो गई है. यानी सरकार ने पहले ही कर दरों में कमी की है और आने वाले समय में इसमें और कटौती हो सकती है.

वित्त मंत्री ने उद्योगपतियों से अपील की कि वे सरकार को निवेश से जुड़ी अपनी राय दें, ताकि नीति-निर्माण में इसे ध्यान में रखा जा सके. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में निजी क्षेत्र का निवेश कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है.

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. कोविड के बाद के वर्षों में देश की विकास दर 6.5% से 7% के बीच बनी हुई है, लेकिन यदि भारत की आर्थिक संभावनाओं पर विश्वास बढ़े, तो यह दर 8% तक जा सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट