Greater Noida Fog: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण हादसा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चार ट्रक आपस में भिड़े, 2 ड्राइवर घायल

घने कोहरे की वजह से आज तड़के ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चार ट्रक आपस में भिड़ गए. इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक में दो ड्राइवर फंस गए जिन्हें पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया.

(Photo Credits ANI)

ग्रेटर नोएडा, 13 जनवरी : घने कोहरे की वजह से आज तड़के ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चार ट्रक आपस में भिड़ गए. इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक में दो ड्राइवर फंस गए जिन्हें पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि बील अकबरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर कोहरे की वजह से चार ट्रक आपस में भिड़ गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे कराया गया. यह भी पढ़ें : डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि भीषण टक्कर की वजह से दो ट्रक के केबिन में ड्राइवर फस गए थे. पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवरो को केबिन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसे की प्रारंभिक जांच में पता चला कि घने कोहरे की वजह से ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए जिस कारण पीछे आ रहा अमरुद से भरा ट्रक उससे टकराकर पलट गया. दो अन्य ट्रक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से आ भिड़े.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अन्य वाहन चालकों को घटनास्थल से धीरे-धीरे सुरक्षित निकाला. इस हादसे की वजह से कुछ देर के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हुआ. क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करा कर यातायात को सामान्य करा दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड