देश

Greater Chennai Corporation स्कूलों में अंग्रेजी सीखाने पर देगा जोर

अंग्रेजी बोलने के कौशल में सुधार लाने के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने स्कूलों को कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए अंग्रेजी में हर बुधवार सुबह बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है. जीसीसी द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया कि कई छात्रों में अंग्रेजी कौशल की कमी है. इसे सुधारने के लिए निगम के अधिकारियों ने बुधवार को अंग्रेजी बोलने वाली एक नई परियोजना शुरू की है.

Greater Chennai Corporation स्कूलों में अंग्रेजी सीखाने पर देगा जोर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

अंग्रेजी बोलने के कौशल में सुधार लाने के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने स्कूलों को कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए अंग्रेजी में हर बुधवार सुबह बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है. जीसीसी द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया कि कई छात्रों में अंग्रेजी कौशल की कमी है. इसे सुधारने के लिए निगम के अधिकारियों ने बुधवार को अंग्रेजी बोलने वाली एक नई परियोजना शुरू की है. यह भी पढ़ें: कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सीबीआई ने की तृणमूल विधायक से पूछताछ

कक्षा 6 से 9 तक में 30,782 बच्चे हैं और निगम के शिक्षा विभाग ने एक अध्ययन में पाया कि केवल 8,037 छात्र ही अंग्रेजी भाषा में प्रभावी ढंग से संवाद कर सकते हैं.शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि बच्चों में संचार कौशल के बारे में जानने के लिए एक स्टडी किया गया था. विभाग ने शिक्षकों को बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बात करने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने का भी निर्देश दिया है.जीसीसी के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

महामारी के बाद से लगभग 6,000 छात्र-छात्रा स्कूलों से बाहर हो गए और निगम ने इनको वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.निगम ने स्कूल प्रबंधन को अस्थाई शिक्षकों की भर्ती करने का भी निर्देश दिया है. चेन्नई निगम ने निजी स्कूलों में विशेष रूप से भाषा कौशल में भर्ती होने वाले शिक्षकों के लिए परामर्श सत्र आयोजित करने के लिए कदम उठाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).