WB Duttapukur Blast: राज्यपाल आनंद बोस ने कहा- जब 'बेटियों' का जीवन सुरक्षित नहीं, तब 'कन्याश्री' का क्‍या फायदा

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह विस्फोट हो गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर राज्य के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने ममता सरकार की आलोचना की है

C V Ananda Bose (Photo Credit: Twitter)

कोलकाता, 27 अगस्त: पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह विस्फोट हो गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. इसको लेकर राज्य के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने ममता सरकार की आलोचना की है. साथ ही राज्यपाल ने लड़कियों के जीवन में सुधार लाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पसंदीदा योजना 'कन्याश्री प्रकल्प' पर भी निशाना साधा.

राज्यपाल ने कहा, ''जब तक 'बेटियों' का जीवन सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक 'कन्याश्री' कभी सफल नहीं होगी.  राज्यपाल के तौर पर जो भी जरूरी होगा मैं करूंगा और सोमवार को मौके पर रहूंगा. इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर विस्फोट की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने दावा किया कि चूंकि वहां उग्रवाद संबंधी गतिविधियों से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराना जरूरी है. यह भी पढ़े: Blast in West Bengal: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की जनसभा से पहले बंगाल में ब्लास्ट, 3 की लोगों मौत

यहां तक कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के एकमात्र प्रतिनिधि नौशाद सिद्दीकी ने भी मामले में एनआईए जांच की मांग की है. उनका कहना है कि बंगाल के मंत्री रथिन घोष इस धमाके के लिए एआईएसएफ को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इसलिए एनआईए जांच होने दीजिए और सच्चाई सामने आने दीजिए.

दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि विपक्षी दल अनावश्यक रूप से एक दुर्घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं. दुर्घटना तो दुर्घटना होती है, जिसके लिए पूरे पटाखा उद्योग को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। रेल दुर्घटनाएं होती रहती हैं] लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि ट्रेन सेवाएं रोक दी जानी चाहिए?

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड