टेक

Google Doodle on Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने शेयर किया खास डूडल, भारत की समृद्ध छवि को आप भी देखें

आज हर तरफ गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की धूम है. इस मौके पर गूगल ने भी एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है. आज गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है.

Google Doodle on Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने शेयर किया खास डूडल, भारत की समृद्ध छवि को आप भी देखें
Google Doodle on Republic Day 2023

Google Doodle On Republic Day: आज हर तरफ गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की धूम है. इस मौके पर गूगल ने भी एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है. आज गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. इसी दिन साल 1950 में, भारत ने संविधान को अपनाने के साथ खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया. गूगल ने अपने होमपेज पर एनीमेशन के जरिए एक खास अंदाज में डूडल बनाया है. इस गूगल डूडल को अहमदाबाद, गुजरात स्थित गेस्ट-आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने बनाया है.

इस कलाकृति में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्वों को राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवारों सहित घोड़े में सवार परेड करने वाले जवानों को दिखाया गया है. गूगल के बनाए इस डूडल में कर्तव्य पथ बना दिख रहा है. डूडल में घोड़ों पर सवार जवान और दूसरी तरफ जवानों का करतब करते दिख रहे हैं.

गूगल डूडल ट्वीट:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह साढ़े 10 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी. इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि हैं. आज दिल्ली के कर्तव्य पथ से पूरी दुनिया भारत की संस्कृति और ताकत की झलक को देखेगी. परेड की शुरुआत कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी.

आज राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और विभागों की कुल 23 झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखेंगी जिनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की 6 झांकियां हैं. ये झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विभिन्न क्षेत्रो में प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).