खुशखबरी! अब बिना वीजा इन 59 देशों में घूम सकते हैं भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा सुधार
अगर आप भी विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो सपना हकीकत में बदल सकता है. साल 2025 में भारतीय पासपोर्ट की ताकत और भी बढ़ गई है.
Visa Free Countries for Indians 2025: अगर आप भी विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो सपना हकीकत में बदल सकता है. साल 2025 में भारतीय पासपोर्ट की ताकत और भी बढ़ गई है. Henley Passport Index 2025 के अनुसार, अब भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल के घूम सकते हैं. इस साल भारत की रैंकिंग 85वें स्थान से बढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गई है, जो काफी बड़ी छलांग मानी जा रही है. मलेशिया, थाईलैंड, मालदीव, मॉरिशस जैसे देश अब भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री दे रहे हैं.
जबकि, श्रीलंका, कतर और म्यांमार जैसे देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है. यानी अब आपको लंबी वीजा प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढें: Fact Check: 23 लाख रुपये में मिल रहा है UAE का लाइफटाइम गोल्डन वीजा? जानें क्या है इस स्कीम की सच्चाई
वीजा फ्री और वीजा ऑन अराइवल में फर्क?
वीजा फ्री देशों का मतलब है कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को इन देशों में घूमने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती. आप सीधे फ्लाइट बुक करके वहां जा सकते हैं. हालांकि, हर देश के अलग नियम होते हैं जैसे कितने दिनों तक रुक सकते हैं या किन उद्देश्यों के लिए जा सकते हैं.
वीजा ऑन अराइवल का मतलब है कि आप जिस देश में जा रहे हैं, वहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वीजा ले सकते हैं. इसके लिए वहां के वीजा काउंटर पर फॉर्म भरना, डॉक्यूमेंट देना और फीस चुकानी होती है.
वीजा फ्री देश
1. अंगोला
2. बारबाडोस
3. भूटान
4. ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह
5. कुक द्वीप समूह
6. डोमिनिका
7. फिजी
8. ग्रेनाडा
9. हैती
10. ईरान
11. जमैका
12. कज़ाकिस्तान
13. केन्या
14. किरिबाती
15. मकाओ
16. मेडागास्कर
17. मलेशिया
18. मॉरीशस
19. माइक्रोनेशिया
20. मोंटसेराट
21. नेपाल
22. नियू
23. फिलीपींस
24. रवांडा
25. सेनेगल
26. सेंट किट्स और नेविस
27. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
28. थाईलैंड
29. त्रिनिदाद और टोबैगो
30. वानुअतु
वीजा ऑन अराइवल देश
31. बोलीविया
32. बुरुंडी
33. कंबोडिया
34. केप वर्डे द्वीप समूह
35. कोमरो द्वीप समूह
36. जिबूती
37. इथियोपिया
38. गिनी-बिसाऊ
39. इंडोनेशिया
40. जॉर्डन
41. लाओस
42. मालदीव
43. मार्शल द्वीप समूह
44. मंगोलिया
45. मोज़ाम्बिक
46. म्यांमार
47. नामीबिया
48. पलाऊ द्वीप समूह
49. कतर
50. समोआ
51. सिएरा लियोन
52. सोमालिया
53. श्रीलंका
54. सेंट लूसिया
55. तंजानिया
56. तिमोर-लेस्ते
57. तुवालु
58. ज़िम्बाब्वे
59. सेशेल्स
इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉरिटी (ETA):
कुछ देश जैसे सेशेल्स ईटीए की सुविधा देते हैं, जो एक डिजिटल परमिट होता है और ट्रैवल करने से पहले ऑनलाइन ही मिल जाता है.
ध्यान देने वाली बात
हर देश के अपने नियम होते हैं, जैसे रुकने की समय सीमा, जरूरी दस्तावेज या एंट्री की शर्तें. इसलिए यात्रा से पहले संबंधित देश की ऑफिशियल वेबसाइट या दूतावास से जानकारी जरूर लें.
अब विदेश यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है. तो आप भी अपने ड्रीम डेस्टिनेशन के लिए बैग पैक करिए और बिना वीजा की चिंता के दुनिया घूमें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

