देश

Golden Mask: गोल्डन बाबा को मिला अपने लिए सोने का मास्क

अब 'यूपी के बप्पी लाहिड़ी' के नाम से मशहूर कानपुर का यह शख्स खुद के लिए सोने का बना मास्क को लेकर चर्चा में है. मनोज सेंगर, जिन्हें 'मनोजानंद महाराज' के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने सोने का मास्क बनवाने के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए हैं.

Golden Mask: गोल्डन बाबा को मिला अपने लिए सोने का मास्क
मास्क (Photo Credits: Pixabay)

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 23 जून : अब 'यूपी के बप्पी लाहिड़ी' के नाम से मशहूर कानपुर का यह शख्स खुद के लिए सोने का बना मास्क को लेकर चर्चा में है. मनोज सेंगर, जिन्हें 'मनोजानंद महाराज' (Manojanand Maharaj) के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने सोने का मास्क बनवाने के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए हैं. उनके मुताबिक, मास्क के अंदर सैनिटाइजर का घोल होता है जो 36 महीने तक काम करेगा. उन्होंने इसे 'शिव शरण मास्क' नाम दिया है.

बप्पी लाहिड़ी की तरह मनोज को भी सोने का शौक है. वह चार सोने की चेन पहनते हैं जिनका वजन एक साथ लगभग 250 ग्राम है. उनके पास एक शंख, मछली और भगवान हनुमान का लॉकेट है. सभी सोने से बने हैं. मनोज आज भी करीब दो किलो वजन के सोने के आभूषण पहनते हैं. यह भी पढ़ें : SCO बैठक में शामिल होंगे NSA अजित डोभाल, जानें ये बैठक भारत के लिए क्यों है जरूरी

इसके अलावा उनके पास एक जोड़ी गोल्डन इयररिंग्स, रिवॉल्वर के लिए एक गोल्डन कवर और तीन गोल्ड बेल्ट हैं. उन्हें कानपुर का 'गोल्डन बाबा' भी कहा जाता है. मनोज ने कहा कि सोने के चलते उन्हें असामाजिक तत्वों से धमकियां दी थीं. उन्होंने कहा, "मैं सभी सावधानियां बरतता हूं और मेरे पास हर समय मेरी रक्षा के लिए दो सशस्त्र अंगरक्षक रहते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).