Gold Record High: गोल्ड ने तोड़ दिए अब तक के सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम सोना 1 लाख के पार

सोमवार की शाम देश के सोने बाजार में ऐतिहासिक पल देखने को मिला. 24 कैरेट (999) सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 97,200 रुपये तक पहुंच गई. जब इस पर 3 फीसदी जीएसटी जोड़ा गया, तो कीमत सीधे 1,00,116 रुपये हो गई.

Gold price update

Gold Record High: सोमवार की शाम देश के सोने बाजार में ऐतिहासिक पल देखने को मिला. 24 कैरेट (999) सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 97,200 रुपये तक पहुंच गई. जब इस पर 3 फीसदी जीएसटी जोड़ा गया, तो कीमत सीधे 1,00,116 रुपये हो गई. यानी पहली बार सोने (Gold Rate Today) ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया. इस साल की शुरुआत से अब तक सोना 26 फीसदी यानी 20,800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है. MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जून कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए सोना 97,288 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा. सोमवार शाम 6:45 बजे तक इसमें 1,946 रुपये या 2.04% की उछाल दर्ज की गई.

डॉलर की कमजोरी ने बढ़ाया सोने का जलवा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक तेज हुई है. COMEX (अमेरिकी वायदा बाजार) में सोने की कीमत 3,407.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गई, जो 78.90 डॉलर या 2.37 फीसदी की वृद्धि है. इसका मुख्य कारण है डॉलर इंडेक्स (DXY) का कमजोर होना. DXY अब 99 से भी नीचे गिर चुका है और पिछले 3 महीनों में 10% तक टूट गया है.

दुनियाभर के सेंट्रल बैंक कर रहे हैं सोने में निवेश

जैसे-जैसे डॉलर की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, वैसे-वैसे निवेशक और केंद्रीय बैंक सोने को ‘सुरक्षित निवेश’ के रूप में देख रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और टैरिफ युद्ध ने भी बाजार में चिंता बढ़ा दी है.

चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध ने भी बढ़ाया सोने का आकर्षण

हालांकि ट्रंप प्रशासन ने कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को फिलहाल 3 महीने के लिए टाल दिया है, लेकिन चीन पर अब भी कड़ी कार्रवाई जारी है. चीन ने भी पलटवार किया है, जिससे वैश्विक मंदी का डर मंडरा रहा है. यही कारण है कि लोग अब डॉलर के बजाय सोने को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं.

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि "दिल्ली-एनसीआर में सोने की कीमत अब 1,00,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. यह पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी और डॉलर में कमजोरी का असर है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड