शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज क्या है भाव
कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 90 रुपये की हानि के साथ 32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी.....
नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 90 रुपये की हानि के साथ 32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी का भाव भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. बाजार सूत्रों ने सोने की कीमत में गिरावट आने का कारण विदेशों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग को बताया.
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में 0.33 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,256.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 1.02 प्रतिशत की हानि के साथ 14.69 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की सप्ताह के दौरान कमजोर शुरुआत हुई. सप्ताहांत में ये कीमतें 90 - 90 रुपये की गिरावट दर्शाती क्रमश: 32,100 रुपये और 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं.
गिन्नी भी सप्ताहांत में 25,000 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रुख दर्शाती बंद हुई.
गिरावट के आम रुख के अनुरूप हाजिर चांदी के भाव सप्ताहांत में 600 रुपये की गिरावट प्रदर्शित करते 37,800 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव सप्ताहांत में 798 रुपये की हानि के साथ 37,256 रुपये प्रति किग्रा रह गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

