सीएम मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार, गोवा BJP ने कहा-नवंबर से अपना कामकाज शुरू कर सकते हैं
गोवा बीजेपी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अगले महीने फिर से कार्यभार संभाल लेने की संभावना है. पार्टी ने कहा कि पर्रिकर ठीक हो रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह अगले महीने कार्यभार संभाल लेंगे.
पणजी: मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है, इसी कारण राज्य में सियासी उथल पुथल भी काफी हुई. गोवा बीजेपी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अगले महीने फिर से कार्यभार संभाल लेने की संभावना है. पर्रिकर स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से काफी लंबे समय से कार्यभार नहीं संभाल पा रहे थे. इसी वजह से कई बार उनके स्थान पर किसी अन्य को अस्थायी तौर पर नियुक्त करने की मांग भी तेज हुई थी.
विनय तेंदुलकर के अनुसार 62 साल के पर्रिकर अभी पणजी के पास डोना पाउला में अपने निजी आवास में हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पर्रिकर ठीक हो रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह अगले महीने कार्यभार संभाल लेंगे.’’
प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने भी यह स्वीकार कि मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति के कारण तटीय राज्य में प्रशासन की गति "धीमी" हो गयी है. इससे पहले, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के अध्यक्ष दीपक धावलीकर ने मांग की थी कि बीमारी से उबरने तक पार्रिकर "किसी वरिष्ठ मंत्री" को अपना प्रभार सौंप दें. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट
नेतृत्व परिवर्तन के बारे में बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य स्तर पर कोई चर्चा नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा, "हमें नेतृत्व में बदलाव जैसे मुद्दों पर चर्चा करने का अधिकार नहीं है. दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता इस पर फैसला करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

