Uttar Pradesh: प्रेमिका के परिवार वालों ने की युवक की हत्या, तीन पर मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ प्रेम संबंध रखने वाले 25 वर्षीय एक युवक को युवती के परिवार वालों ने पीट-पीट कर मार डाला.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर में एक युवती के साथ प्रेम संबंध रखने वाले 25 वर्षीय एक युवक को युवती के परिवार वालों ने पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना यहां के नावला गांव में हुई और इस संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान राहुल के रूप में की गई है. मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार राहुल को उसके पड़ोसी धरमबीर ने बातचीत के लिए बुलाया और बाद में पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : West Bengal: मतदान का उच्च प्रतिशत बंगाल में आसन्न परिवर्तन का संकेत : नड्डा
पुलिस ने कहा कि राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि धरमबीर और उसके दो बेटों सुमित और सोनू के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि सोनू फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

