Hyderabad Girl Student Suicide Case: हैदराबाद में कॉलेज के हॉस्टल से कूद कर छात्रा ने दी जान

एक सप्ताह पहले ही हैदराबाद के एक निजी जूनियर कॉलेज में दाखिला लेने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को कथित तौर पर छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

आत्महत्या (Photo: ANI)

हैदराबाद, 13 जून: एक सप्ताह पहले ही हैदराबाद के एक निजी जूनियर कॉलेज में दाखिला लेने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को कथित तौर पर छात्रावास की इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना निजामपेट के बचुपल्ली इलाके के नारायणा कॉलेज हॉस्टल में हुई. यह भी पढ़े: Telangana Students Suicide Case: तेलंगाना में 12वीं के परिणाम आने के बाद 6 छात्रों ने की आत्महत्या, जानें सुसाइड को लेकर पुलिस ने क्या कहा

छात्रों ने 11 वीं कक्षा की छात्रा का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा और कॉलेज के अधिकारियों को इसकी सूचना दी कॉलेज प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दियालड़की कामारेड्डी शहर की रहने वाली थी और एक सप्ताह पहले ही उसके माता-पिता ने उसे कॉलेज में भर्ती कराया था.

वह कॉलेज के छात्रावास में रहती थी युवती के इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की सीमा के तहत केपीएचबी थाने में मामला दर्ज किया गया है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड