Noida: युवती ने पड़ोसियों पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 74 में एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है.
नोएडा (उप्र),26 मार्च : नोएडा (Noida) थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 74 में एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत (Pornographic act) करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 74 में एक सोसाइटी में रहने वाली युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि उक्त युवती ने अपने फ्लैट के सामने एक दूसरे फ्लैट में रहने वाले कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह अपने भाई के साथ रहकर आईएएस की तैयारी कर रही है. उसके फ्लैट के सामने रहने वाले एक दंपति तथा उनके कुछ परिचित ने उसकी कई बार तस्वीरें खीचीं हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: बिजनौर में बंदूक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 26 अर्ध निर्मित हथियार बरामद
उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकत की, तथा उसको अपमानित किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

