J&K: गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम वापस लिया

गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले उन्हें उनकी ही पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने अनंतनाग बारामूला सीट से उम्मीदवार बनाया था.

Ghulam Nabi Azad | X

गुलाम नबी आजाद ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे पहले उन्हें उनकी ही पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने अनंतनाग बारामूला सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां से अब उन्होंने नाम वापस ले लिया है. गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को अनंतनाग में एक बैठक में यह घोषणा की. अब इस सीट पर सीधा मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच होगा. बीजेपी ने अभी तक यहां उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. J&K: पुंछ में आतंकी साजिश नाकाम; तीन IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय | Video

जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव

जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा. सूबे में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा. नतीजे 4 जून को आएंगे. जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग और राजौरी सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी. इसके अलावा श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी. सबसे आखिर में बारामूला सीट पर 20 मई को मतदान होगा.

राहुल गांधी पर बरसे गुलाम नबी

गुलाम नबी आजाद ने कठुआ बलात्कारियों का समर्थन करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार लाल सिंह का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा.

कांग्रेस पर निशाना

गुलाम नबी आजाद ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है, क्योंकि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हो.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड