देश

Ghazipur Triple Murder: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, घर में सो रहे पति, पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या; लाशें देख कांप उठी लोगों की रूह

यूपी के गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल है. घटना देर रात की है.

Ghazipur Triple Murder: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, घर में सो रहे पति, पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या; लाशें देख कांप उठी लोगों की रूह
Credit -pixabay

यूपी के गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. धारदार हथियार से गला रेतकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल है. घटना देर रात की है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है. मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव का है. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया. हत्या किसने की और किस वजह से की, अभी यह नहीं पता चल सका है.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना का पता रात करीब 2 बजे चला, जब मृतक के परिजनों ने सूचना दी. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सुनियोजित ढंग से हत्या को अंजाम दिया गया है, क्योंकि तीनों के गले पर ही वार किया गया है. मृतक के परिवार में दो बेटे और दंपति थे. दंपति और बड़े बेटे की हत्या की गई है.

छोटा बेटा जिसकी उम्र 14-15 साल की है गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने गया था. देर रात जब वो घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे माता-पिता लहूलुहान मृत अवस्था में पड़े हैं. जिसपर वह शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देखकर उसके होश उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

थानाध्यक्ष नंदगंज द्वारा बताया गया कि थानांतर्गत ग्राम कुसम्ही कला निवासी मुंशी बिंद (45), देवंती बिंद (40) और राम आशीष बिंद (20) की हत्या की खबर मिली थी. सूचना पाकर मौके पर टीम पहुंची. जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हत्यारे की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं. फिलहाल, अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).