Ghaziabad: लिफ्ट के अंदर बच्चे को पालतू कुत्ते ने काटा, अब मालकिन पर लगा 5,000 रुपये का जुर्माना
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में खड़ी है. इसी बीच कुत्ता बच्चे को काट लेता है लेकिन महिला न बच्चे के प्रति अपनी फिकर दिखाती है न ही लिफ्ट रुकने पर कुछ करती है, बल्कि सीधा चले जाती है.
Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद की एक सोसाइटी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला अपने कुत्ते के साथ नीचे उतर रही है. लिफ्ट में मौजूद बच्चे को उसके कुत्ते ने काट लिया. लेकिन महिला कुछ भी नहीं कर रही है और बड़े आराम से लिफ्ट नीचे जाने पर निकलकर चली जाती है. UP: साइबर ठगों ने मेरठ व गाजियाबाद के निवासियों से की करोड़ों रुपये की ठगी.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में खड़ी है. इसी बीच कुत्ता बच्चे को काट लेता है लेकिन महिला न बच्चे के प्रति अपनी फिकर दिखाती है न ही लिफ्ट रुकने पर कुछ करती है, बल्कि सीधा चले जाती है.
यहां देखें वीडियो
#ViralVideo : गाजियाबाद की #CharmsCastle सोसाइटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर काट लिया और उसके बावजूद भी कुत्ते की मालकिन ने बच्चे पर ध्यान नहीं दी उल्टा हंस रही है @RNextension @ghaziabadpolice pic.twitter.com/LlwXTPYU5Z
— NCRKHABAR (@NCRKHABAR) September 5, 2022
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है और हर कोई महिला के इस व्यवहार को शर्मनाक बता रहा है. पूरे मामले में अब गाजियाबाद नगर निगम ने महिला पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. घटना 5 सितंबर की शाम 6 बजे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन चार्म्स काउंटी सोसायटी में हुई.
वीडियो में एक महिला के साथ पालतू कुत्ता लिफ्ट में घुसता दिख रहा है. कुछ सेकंड के बाद कुत्ता एक छोटे लड़के को काटता है. हैरानी की बात यह है कि महिला एक बार भी बच्चे को देखने की जरा भी जहमत नहीं उठाती जबकि बच्चा दर्द से कराहता रहता है.
लड़के के माता-पिता ने नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है. घटना के बाद गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी महिला के घर पहुंचे तो पता चला कि पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं है. पूरे मामले में महिला को नोटिस जारी किया गया है और उसपर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

