देश

Ghaziabad Road Rage: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर फिर आरोपी ने पीड़ित से की मारपीट (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पार्किंग विवाद को लेकर दिल्ली के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद, शहर में रोड रेज की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

Ghaziabad Road Rage: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर फिर आरोपी ने पीड़ित से की मारपीट (Watch Video)
Ghaziabad Road Rage (Photo: Twitter)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में पार्किंग विवाद को लेकर दिल्ली के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद, शहर में रोड रेज की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घटना 25 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे लोनी के बाग रानप मोहल्ले की है. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. UP: पार्किंग के विवाद में युवक की ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या. 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति, जो अपने दोस्त के साथ सड़क के किनारे चल रहा था उसे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. इसके बाद आरोपी अजय अपनी बाइक से उतर गया और पीड़ित बादल की पिटाई करने लगा. बादल के दोस्त ने बीच-बचाव कर उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की.

यहां देखें वीडियो 

घटना के बाद, स्थानीय लोग पीड़ित के बचाव में आए और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस अधिकारी रजनीश उपाध्याय ने इंडिया टुडे को बताया, "हमने पीड़ित की शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2022 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).