देश

Gaur City Mall Fight Video: नोएडा के गौर सिटी मॉल में गार्ड को पीटने का वीडियो आया सामने, युवक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल का एक वीडियो बुधवार शाम सामने आया. इसमें एक युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है.

Gaur City Mall Fight Video: नोएडा के गौर सिटी मॉल में गार्ड को पीटने का वीडियो आया सामने, युवक गिरफ्तार
सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट (Photo: Twitter)

ग्रेटर नोएडा, 17 नवंबर : ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल का एक वीडियो बुधवार शाम सामने आया. इसमें एक युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. मारपीट के दौरान युवक ने सुरक्षाकर्मी को लहूलुहान कर दिया. थाना बिसरख पुलिस ने मामले में आरोपी मधुर भाटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरोपी युवक दादरी का रहने वाला बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि वह बंदूक के साथ खड़े सिक्योरिटी गार्ड के मुंह पर घूंसे मार रहा है. युवक दौड़ते हुए गार्ड को पकड़ता है और घसीटते हुए लेकर जाता है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : अकोला से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, राहुल ने की स्थानीय लोगों से की बातचीत

फिर उसके साथ मारपीट करता है. हालांकि मौके पर मौजूद कई लोग युवक को रोकने की कोशिश करते हैं. गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).