देश

Gangrape in Jamshedpur: जमशेदपुर में 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना को लेकर पीड़िता महिला ने ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को घर पर अकेली थी. इस बीच इस दौरान 6 लोग उसके घर में घुस गए. वह कुछ समझ पाती कि आरोपियों ने उसके .विरोध करने के बाद उसके साथ बारी- बारी से गैंगरेप किया . जाते समय आरोपियों ने महिला का मोबाइल छीनकर भाग गए.

Gangrape in Jamshedpur: जमशेदपुर में 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

रांची: जमशेदपुर (Gangrape) के पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. इस पुलिस स्टेशन की हद के एक गांव में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप  (Jamshedpur) हुआ है. इस मामले में एमजीएम पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है. महिला घर में अकेले होने पर 6 लोग उसके घर में अचानक से घुस आये और बारी-बारी से गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गये. महिला के शिकायत के बाद  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज उनकी तलाश कर रही हैं.

वहीं घटना को लेकर पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को घर पर अकेली थी. इस बीच इस दौरान 6 लोग उसके घर में घुस आये. वह कुछ समझ पाती कि आरोपियों ने उसके विरोध करने के बाद उसके साथ बारी- बारी से गैंगरेप किया. जाते समय आरोपियों ने महिला का मोबाइल छीनकर भाग गए. यह भी पढ़े: Hapur Rape Case: हापुड़ में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला, अमरोहा में देसी शराब के साथ दिखा आरोपी, पुलिस ने जारी किए 3 स्केच

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर मामले की जांच कर हैं. वहीं घटना में शामिल अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हैं. लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाये

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).