देश

Gangrape In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 21 वर्षीय महिला से गैंगरेप, हालत नाजुक

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले में कथित रूप से अपहरण और दुष्कर्म के बाद एक 21 वर्षीय युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुलगाम के अखाल क्षेत्र में किशोरों के एक समूह ने युवती का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह वहां एक विवाह समारोह में भाग लेने गई थी.

Gangrape In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम  में 21 वर्षीय महिला से गैंगरेप, हालत नाजुक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir)  के कुलगाम जिले में कथित रूप से अपहरण और दुष्कर्म के बाद एक 21 वर्षीय युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुलगाम के अखाल क्षेत्र में किशोरों के एक समूह ने युवती का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वह वहां एक विवाह समारोह में भाग लेने गई थी.

पुलिस सूत्रों ने कहा, "युवती को स्थानीय लोगों ने देखा और उसे कुलगाम जिले के एक अस्पताल में बेहोश अवस्था में भर्ती कराया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भेज दिया गया. यह भी पढ़े: Delhi: रोहिणी के एक अस्पताल के पार्किंग एरिया में महिला के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

सूत्रों ने कहा कि पुलिस स्टेशन में एफआईआर करवाने के बाद अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. युवती के पैतृक गांव में लोगों ने सड़क को बाधित कर दिया और दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).