देश

बंगाल: नाबालिक लडकी के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीन दिन पहले 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके घर से लगे खुले मैदान में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था."

बंगाल: नाबालिक लडकी के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीन दिन पहले 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके घर से लगे खुले मैदान में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.हरोआ पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "उसी गांव के निवासी सबीर मोल्ला (19) और लालतू मोल्ला (22) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वे पीड़िता को जानते थे। रविवार रात घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छिप गए थे.

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर है। सोमवार सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे घर भेज दिया गया. अधिकारी ने कहा, "पीड़िता और आरोपियों के बीच पहले से ही किसी रिश्ते की संभावना की भी जांच की जा रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).