देश

Gangotri Highway Road Accident: गंगोत्री हाइवे के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, आठ लोग घायल

उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. हर दिन हजारों श्रद्घालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इसी बीच बुधवार को एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए.

Gangotri Highway Road Accident: गंगोत्री हाइवे के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, आठ लोग घायल
Road Accident (img: File photo)

उत्तरकाशी/गंगोत्री, 15 मई : उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. हर दिन हजारों श्रद्घालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इसी बीच बुधवार को एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए.

दरअसल, बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर के 18 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गंगोत्री धाम आए थे. यहां उनकी गाड़ी (एचआर 55 एआर 7404) का अचानक सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल हो गया. इस कारण गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. यह भी पढ़ें : RBSE 10th 12th Result 2024 Update: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स का इस दिन आएगा रिजल्ट, ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते है अपने रिजल्ट्स से जुड़ी जानकारी

इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार 18 लोगों में आठ को मामूली चोटें आई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).