देश

Gang-Rape in UP: यूपी के संभल में खेत में शौच के लिए गई 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूसकर आरोपियों ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दो युवकों ने खेत में शौच के लिए गई 14 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना रविवार रात की है और पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूसकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Gang-Rape in UP: यूपी के संभल में खेत में शौच के लिए गई 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूसकर आरोपियों ने किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दो युवकों ने खेत में शौच के लिए गई 14 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया.  यह घटना रविवार रात की है और पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दो आरोपियों में से एक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि घटना का पता तब चला जब उसी गांव के रहने वाले एक लड़के ने युवकों को लड़की पर जबरदस्ती करते हुए देखा और परिवार को इसकी सूचना दी. परिवार का आरोप है कि जब वे लड़की को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो पिस्टल से लैस युवकों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. यह भी पढ़े: Gang-Rape In UP: दलित लड़की से गैंगरेप के बाद पीड़िता वेंटिलेटर पर, हरकत में आई यूपी पुलिस, 4 आरोपी गिरफ्तार

संभल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), आलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि, "परिवार की शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है. लड़की का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा.

गुन्नौर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा कि, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार की सजा) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की उपयुक्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).