देश

Mumbai Local Train: मुंबईकरों की 'लाइफलाइन' लोकल ट्रेन जल्द हो सकती है शुरू? जानें लेटेस्ट अपडेट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों के लिए राहतभरी खबर है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों के लिए उपनगरीय रेलवे को खोलने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात के संकेत मिल रहे है कि बीएमसी (BMC) अनलॉक के अगले चरण में कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगवा चुके मुंबईकरों को प्रतिबंधों में ज्यादा ढील दे सकती है और इस संबंध में योजना बना रही है.

Mumbai Local Train: मुंबईकरों की 'लाइफलाइन' लोकल ट्रेन जल्द हो सकती है शुरू? जानें लेटेस्ट अपडेट
मुंबई लोकल (Photo Credits: PTI)

Mumbai Local Train News: मुंबई के लोगों के लिए राहतभरी खबर है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों के लिए उपनगरीय रेलवे को खोलने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात के संकेत मिल रहे है कि बीएमसी (BMC) अनलॉक के अगले चरण में कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगवा चुके मुंबईकरों को प्रतिबंधों में ज्यादा ढील दे सकती है और इस संबंध में योजना बना रही है. दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के लिए इसी तरह का निर्णय बीएमसी ने हाल ही में लिया. नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्रियों को एयरपोर्ट में प्रवेश करते समय नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाने की जरुरत नहीं है. चिकित्सकीय सलाह से परे जाकर वकीलों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं दे सकते: कोर्ट

गौरतलब है कि मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं केवल आपात सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए चलाई जा रही है. मुंबई के अधिकांश लोग लोकल ट्रेनों में सफर करते है. इसलिए लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफलाइन कहा जाता है. हालांकि, कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर के चलते लोकल ट्रेनें मुंबईकरों की पहुंच से दूर हो गई.

देश में दूसरी लहर आने से पहले लोकल ट्रेनें सीमित घंटों के लिए आम लोगों के लिए पटरियों पर दौड़ रही थीं. लेकिन दूसरी लहर के दौरान स्टेशनों के गेट उनके लिए पूरी तरह से बंद हो गए. हालांकि अब संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद फिर से लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठ रही है. एन्मी का महाराष्ट्र सरकार से शेयर बाजार ब्रोकर को लोकल ट्रेन से सफर करने की मंजूरी देने का आग्रह

पिछले काफी समय से मुंबई के तमाम लोग लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार से लोकल सेवाओं को फिर से आम जनता के लिए शुरू करने की मांग कर रही है. इस बीच बीएमसी ने वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों के लिए प्रतिबंधों को कम करने के संकेत दिए है. हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय महाराष्ट्र की उद्धव सरकार लेगी.

औसत तौर पर देखें, तो करीब 85 लाख यात्री रोजाना आधार पर 3200 ट्रेन सेवाओं का उपयोग करते हैं. मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) 157 स्टेशनों को मिलाकर 390 किलोमीटर तक फैला हुआ है. इसमें मुंबई के मशहूर डब्बावालों से लेकर रोज घर से ऑफिस जाने वाले यात्रा करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).