फिर घटे ईंधन के दाम, 5 जनवरी के बाद दिल्ली में निचले स्तर पर पंहुचा पेट्रोल

पेट्रोल, डीजल के दाम में रविवार को फिर लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही.....चार अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड उच्च स्तर पर चला गया था.....

पेट्रोल के दाम कम हुए (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: पेट्रोल, डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में रविवार को फिर लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही. पेट्रोल का भाव देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में 70.07 रुपये लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्तर है. चार अक्टूबर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड उच्च स्तर पर चला गया था. कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में हालांकि पेट्रोल का भाव इस साल के सबसे निचले स्तर पर है.

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.07 रुपये, 72.16 रुपये, 75.69 रुपये और 72.70 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 64.01 रुपये, 65.77 रुपये, 66.98 रुपये और 67.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पांच जनवरी 2018 को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव क्रमश: 69.99 रुपये, 72.74 रुपये, 77.89 रुपये और 72.55 रुपये प्रति लीटर था.

यह भी पढ़ें: अगर ये फार्मूला अपनाया जाए तो देश में बहुत कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं, एक जनवरी को चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव क्रमश: 69.97 रुपये, 72.72 रुपये, 77.87 रुपये और 72.53 रुपये प्रति लीटर था. तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर जबकि चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 18 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट