देश

उत्तरप्रदेश: दो वाहनों के बीच टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग सहित चार की मौत

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक पिकअप गाड़ी और एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

उत्तरप्रदेश: दो वाहनों के बीच टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग सहित चार की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

सहारनपुर: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक पिकअप गाड़ी और एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. एस पी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात शामली के झिझाना इलाके के ग्राम बिडोली से एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग सिद्दपीठ शाकुम्भरी देवी के दर्शनों को जा रहे थे.

इस पिकअप गाड़ी में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 16 श्रद्धालु सवार थे. सिंह ने बताया कि रात साढ़े दस बजे ग्राम पठेड के निकट लकड़ियों से भरी एक टैक्ट्रर ट्राली ने पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये. हादसे की सूचना मिलते ही थाना चिलकाना पुलिस मौके पर पहुचीं और गाड़ी में बुरी तरह फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया.

उन्होंने बताया कि हादसे में तीतरो निवासी उषा उनका बेटा मनोज, बेटी कोमल और ग्राम बिडौली निवासी वशं की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गये. सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय रात में ही जिला चिकित्सालय पहुचें और उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिये.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).