Karnataka Road Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कर्नाटक के रायचूर जिले में सोमवार को एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई. घटना सिंधनूर कस्बे के पास बलैया कैंप के पास हुई
Karnataka Road Accident: कर्नाटक के रायचूर जिले में सोमवार को एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई. घटना सिंधनूर कस्बे के पास बलैया कैंप के पास हुई. पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला था.दंपति अपने दो बच्चों के साथ कार से कहीं जा रहे थे.
ट्रक के साथ हुई भिड़त में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है और अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. यह भी पढ़े: UP Road Accident: ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत, 22 घायल
सूचना मिलते ही बलगानूर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

