महाराष्ट्र: फर्जी पैरामेडिकल सर्टिफिकेट रैकेट मामले में चार गिरफ्तार, मेडिकल दुकानों पर फार्मासिस्ट के तौर पर कर रहे थे काम
पुलिस ने कथित फर्जी पैरामेडिकल सर्टिफिकेट (Paramedical Certificate) मामले में महाराष्ट्र के ठाणे से चार और गिरफ्तारियां की हैं जिससे अभी तक गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है...
ठाणे: पुलिस ने कथित फर्जी पैरामेडिकल सर्टिफिकेट (Paramedical Certificate) मामले में महाराष्ट्र के ठाणे से चार और गिरफ्तारियां की हैं जिससे अभी तक गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी. जिन चार आरोपियों को गत 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया वे शहर में विभिन्न मेडिकल दुकानों पर फार्मासिस्ट के तौर पर कार्य कर रहे थे.
ये गिरफ्तारियां फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट की जांच का हिस्सा है जिसका भंडाफोड़ अपराध शाखा ने इस वर्ष जनवरी में किया था. पुलिस ने तब 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक पैरामेडिकल संगठन का अध्यक्ष और पुणे स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद का अध्यक्ष शामिल था जो राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त नहीं है.
यह भी पढ़ें:महागठबंधन पर पीएम नरेंद्र मोदी का हमला, कहा- ये मेरे खिलाफ नहीं, देश की जनता के खिलाफ है
पुलिस ने कहा कि कुछ छात्रों ने पुणे स्थित संगठन से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के फर्जी सर्टिफिकेट प्राप्त किये थे और उनका इस्तेमाल डी फार्मा और बी फार्मा कोर्स में प्रवेश के लिए किया.
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि छात्रों ने फार्मेसी कोर्स पूरे किये और प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल फार्मासिस्ट के तौर पर नौकरियां प्राप्त करने के लिए किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

