दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक, वेंटिलेटर से हटाकर ECMO पर रखा गया

एक सप्ताह से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. वे आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत इस वक्त इतनी खराब है कि उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन पर रखा गया है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री अरुण (Arun Jaitley) का पिछले एक हफ्ते से दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS) में इलाज चल रहा है. लेकिन उनकी हालत में किसी तरफ का सुधार नहीं हो रहा है. इस बीच उनके बारे में खबर है कि उनकी हालत पहले से और नाजुक हो गई है. जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (Extracorporeal membrane oxygenation) पर रखा गया है. ईसीएमओ पर मरीज को तभी रखते हैं जब दिल, फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं और वेंटीलेटर का भी फायदा नहीं होता. इससे मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है.

वहीं अरुण जेटली को अस्पताल में भर्ती होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का आना- जाना शुरू है. शनिवार सुबह जेटली का हालचाल जानने राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) एम्स पहुंचे. गृहमंत्री अमित शाह आज दोबारा जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे हैं. इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी पहुंचे हैं. इससे पहले भी शुक्रवार को भी अमित शाहजेटली का हालचाल जानने के लिए एम्स गए थे. यह भी पढ़े: अरुण जेटली की हालत गंभीर, हालचाल जानने दूसरी बार AIIMS जा सकते हैं गृहमंत्री अमित शाह

बाते दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण का पिछले साल मई 2018 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उससे पहले साल 2016 में उनकी बेरिएट्रिक सर्जरी हुई थी. जिसके बाद से ही उनकी तबियत खराब चल रही है. इसी वजह से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था और मंत्रिमंडल में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान