Foreign Currency Recovered: जालंधर में लगभग दो करोड़ रुपये कीमत की विदेशी करेंसी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक क्रेटा कार से करीब 2.5 करोड़ की विदेशी करेंसी बरामद की है. चेकिंग के दौरान कार नंबर पीबी07 सीडी 5821 की तलाशी ली गई.

Credit -Latestly.Com

Foreign Currency Recovered:   पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक क्रेटा कार से करीब 2.5 करोड़ की विदेशी करेंसी बरामद की है. चेकिंग के दौरान कार नंबर पीबी07 सीडी 5821 की तलाशी ली गई. देर रात पंजाब पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की. पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई. आपको बता दें कि कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस कार चालक को थाने ले आई. जांच में पता चला है कि कार होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ ​​गांधी के नाम पर है. यह भी पढ़ें: Video: पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर किया जानलेवा हमला, लहुलुहान हुआ व्यक्ति, वीडियो देख गुस्साएं लोग

कार चालक के पास बरामद नकदी के कोई कानूनी दस्तावेज नहीं हैं. गिरफ्तारी के दौरान कार चालक और पुलिस अधिकारी के बीच विवाद भी हुआ. पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि कार चालक इससे पहले भी दिल्ली में 10 करोड़ रुपए की नकदी के साथ पकड़ा गया था. पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा कर सकती है. जानकारी के अनुसार, व्यक्ति से बरामद विदेशी मुद्रा का बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपए है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और मामला अभी एजेंसियों को नहीं भेजा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी