Forbes 2025: भारत शक्तिशाली देशों की लिस्ट से बाहर! जानें कौन सा मुस्लिम देश टॉप 10 में हुआ शामिल

फोर्ब्स ने 2025 के लिए शक्तिशाली देशों की सूची जारी की, जिसमें भारत को टॉप 10 से बाहर कर दिया गया है. भारत की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति को देखते हुए, इसे बाहर किए जाने पर कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं.

फोर्ब्स ने हाल ही में 2025 की सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी की है, जिसमें एक हैरान करने वाला बदलाव देखा गया है. भारत को इस बार टॉप 10 शक्तिशाली देशों की सूची से बाहर कर दिया गया है, जबकि सऊदी अरब और इज़राइल जैसे देश सूची में शामिल हुए हैं. इस लिस्ट को तैयार करते समय कई मानकों पर विचार किया जाता है जैसे कि वैश्विक प्रभाव, सैन्य शक्ति, आर्थिक स्थिति, और राजनीतिक स्थिरता. आइए जानें कि फोर्ब्स की इस लिस्ट में भारत का स्थान क्यों नहीं बन पाया और इस बार कौन से देशों ने टॉप 10 में जगह बनाई है.

फोर्ब्स की शक्तिशाली देशों की लिस्ट कैसे तैयार होती है? 

फोर्ब्स की सूची को तैयार करने में यूएस न्यूज का अहम योगदान है. इसमें देशों की शक्ति का आकलन पांच प्रमुख पहलुओं पर किया जाता है-

2025 के टॉप 10 शक्तिशाली देश

  1. अमेरिका (GDP: 30.34 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 34.5 करोड़)
  2. चीन (GDP: 19.53 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 141.9 करोड़)
  3. रूस (GDP: 2.2 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 14.4 करोड़)
  4. UK (GDP: 3.73 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 6.91 करोड़)
  5. जर्मनी (GDP: 4.92 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 8.45 करोड़)
  6. दक्षिण कोरिया (GDP: 1.95 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 5.17 करोड़)
  7. फ्रांस (GDP: 3.28 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 6.65 करोड़)
  8. जापान (GDP: 4.39 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 12.37 करोड़)
  9. सऊदी अरब (GDP: 1.14 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 3.39 करोड़)
  10. इज़राइल (GDP: 0.55 ट्रिलियन डॉलर, जनसंख्या: 0.93 करोड़)

भारत को बाहर रखने पर उठे सवाल

भारत की स्थिति इस सूची में ना होने पर कई विशेषज्ञों और नागरिकों में सवाल उठ रहे हैं. भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है और इसकी दर तेजी से बढ़ रही है. भारतीय सेना चौथी सबसे बड़ी सेना है और इसके पास आधुनिकतम हथियार और मिसाइल क्षमताएं हैं. इसके अलावा, भारत वैश्विक राजनीति में एक मजबूत भूमिका निभाता है और G20, BRICS, और QUAD जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का महत्वपूर्ण सदस्य है.

फिर भी, इस रैंकिंग में भारत का स्थान क्यों नहीं बना? कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि फोर्ब्स की इस लिस्ट में वैश्विक शक्ति को आंकने के लिए सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि राजनीतिक फैसले और वैश्विक रणनीतियों का भी बड़ा प्रभाव होता है.

आलोचना और विवाद 

भारत को इस सूची से बाहर किए जाने पर कुछ आलोचनाएं भी सामने आई हैं. बीएवी ग्रुप ने इस रैंकिंग मॉडल को विकसित किया है और इसका नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन कर रहे हैं. लेकिन, फोर्ब्स की इस सूची पर आलोचना की जा रही है, क्योंकि भारत जैसे उभरते हुए वैश्विक शक्ति को इस रैंकिंग से बाहर किया गया है, जबकि सऊदी अरब और इज़राइल जैसे छोटे देशों को इसमें स्थान मिला है.

भारत की वैश्विक शक्ति के बावजूद, फोर्ब्स की इस रैंकिंग में उसे बाहर करना सवालों के घेरे में है. हालांकि, इसे सिर्फ एक सूची माना जा सकता है, जो किसी देश की पूरी ताकत और प्रभाव को नहीं दर्शाती. भारत की बढ़ती शक्ति, सशक्त अर्थव्यवस्था, और सामरिक ताकत इस बात की गवाह हैं कि वह किसी भी सूची से कहीं अधिक शक्तिशाली है.

Share Now

Tags

10 most powerful countries 2025 में सबसे शक्तिशाली देश Countries with strong economies 2025 Countries with strongest militaries forbes 10 powerful countries forbes 10 powerful countries in the world Forbes 2025 most powerful countries Forbes global power ranking Forbes list of powerful countries Forbes list of top powerful nations Forbes power index 2025 Global economic powerhouses Global political influence countries India economy and military strength India excluded from Forbes powerful countries list India excluded from top 10 countries Israel enters Forbes top 10 countries Military power rankings 2025 Powerful countries 2025 ranking Saudi Arabia in top 10 powerful countries Top 10 powerful countries 2025 इज़राइल का टॉप 10 में प्रवेश ग्लोबल आर्थिक ताकतवर देश टॉप 10 शक्तिशाली देशों की लिस्ट 2025 दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 2025 फोर्ब्स 2025 शक्तिशाली देशों की सूची फोर्ब्स की शक्तिशाली देशों की लिस्ट फोर्ब्स ग्लोबल पावर रैंकिंग फोर्ब्स पावर इंडेक्स 2025 भारत की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति भारत को टॉप 10 देशों से बाहर किया गया भारत फोर्ब्स शक्तिशाली देशों से बाहर मजबूत सैन्य शक्तियों वाले देश वैश्विक राजनीतिक प्रभाव वाले देश सऊदी अरब टॉप 10 शक्तिशाली देशों में सैन्य शक्ति वाले देश 2025

\