देश

दिल्ली में सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

दिल्ली में इस साल ठंड के सीजन में पहली बार तापमान दहाई अंक से नीचे गिरकर एक अंक में पहुंचा और यह 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और अगले कुछ दिनों में रात का तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया जा सकता है.

दिल्ली में सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
दिल्ली में तापमान लुढ़का (Photo Credits: IANS)

दिल्ली में इस साल ठंड के सीजन में पहली बार तापमान दहाई अंक से नीचे गिरकर एक अंक में पहुंचा और यह 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और अगले कुछ दिनों में रात का तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया जा सकता है.

दिन का तापमान अभी 24 डिग्री के आसपास है. आगे इसमें गिरावट होगी और यह 21 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है. सफदरजंग और पालम में पिछले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया. यह पहली बार है कि इस सीजन में तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश से गिरा पारा, पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर और उत्तरपश्चिमी हवा की वजह से दिल्ली और एनसीआर में रात के तापमान में आगे दो-तीन दिनों में और गिरावट होगी. अगले कुछ दिनों में कोहरा और धुंध की शुरुआत होगी वहीं दिन में धूप रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).