कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करें या भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करें: मनसुख मंडाविया
कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दिशा-निर्देशों का पालन करने और भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया है.
नई दिल्ली, 21 दिसंबर : कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दिशा-निर्देशों का पालन करने और भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया है. मंडाविया ने मंगलवार को राहुल गांधी और गहलोत को पत्र लिखा. यह राजस्थान के कुछ सांसदों द्वारा लिखे गए पत्रों के बाद आया, जिसमें उन्होंने यात्रा के दौरान दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण कोविड संक्रमण के प्रसार पर चिंता व्यक्त की थी.
स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर जोर देते हुए कहा कि मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग और अन्य सावधानियां बरतना जरूरी है. मंडाविया ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित पत्रों में कहा, "राजस्थान में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए. मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि केवल कोविड के खिलाफ टीका लगाए गए लोग ही इस यात्रा में भाग लें." यह भी पढ़े : महाराष्ट्र विस : नागपुर भूमि आवंटन मुद्दे पर शिंदे के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
मंडाविया ने दोनों नेताओं को लिखे अपने पत्रों में आगे कहा, अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है, तो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए और देश को कोविड महामारी से बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करें. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

