मुंबई, दिल्ली समेत 6 शहरों से कोलकाता आने वाली 'डायरेक्‍ट फ्लाइट' पर बढ़ाया गया बैन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दिल्‍ली, चेन्‍नई, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे और नागपुर की सीधी उड़ानों पर लगे बैन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि देश के इन छह प्रमुख शहरों में कोरोना महामारी के केसों की संख्या शुरू से ही सर्वाधिक रही है.

एयरपोर्ट (Photo Credits: ANI)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) से दिल्‍ली, चेन्‍नई, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे और नागपुर की सीधी उड़ानों पर लगे बैन को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि देश के इन छह प्रमुख शहरों में कोरोना महामारी के केसों की संख्या शुरू से ही सर्वाधिक रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए इन शहरों से आने वाली फ्लाइटों पर बैन की अवधि को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने 30 जून को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कोविड-19 मामलों में अधिक वृद्धि को देखते हुए राज्य के लिए दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई, इंदौर, अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों से 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच किसी भी उड़ान का संचालन न किया जाए.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | अब तक कोलकाता पुलिस के 650 के अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

गौरतलब है कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया था.

बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने पहले ही केंद्र सरकार से कोविड-19 के अधिक मामले वाले राज्यों से कोलकाता आने वाली घरेलू उड़ानों को 31 जुलाई तक रोकने का आग्रह किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड