पांच साल के बच्चे को मां के प्रेमी ने बेहरमी से पीट-पीटकर मार डाला, नहीं सुना पाया था गिनती

दिल्ली के कापसहेड़ा थाने के समालखा इलाके में पांच साल के बच्चे की बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

प्रातीकात्मक तस्वीर (Photo: Twitter)

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, दिल्ली के कापसहेड़ा (Kapashera) थाने के समालखा इलाके में पांच साल के बच्चे की बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्चे की मां का प्रेमी था. रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या का आरोपी नरेंद्र ने बच्चे को गिनती सुनाने को कहा था लेकिन बच्चा गिनती नहीं सुना पाया. इससे गुस्साए नरेंद्र ने बच्चे को बेहरमी से खूब पीटा. जिसके बाद बच्चा बेहोश हो गया.

प्रेमी नरेंद्र और महिला बच्‍चे को लेकर अस्‍पताल पहुंचे लेकिन 12 जनवरी को बच्‍चे ने दम तोड़ दिया. दोनों ने बहाना बनाया कि बच्चे ने लड्डू खाए थे और वह बेहोश होकर बाथरूम में गिर गया था. हालांकि पुलिस ने सोमवार को बच्चे का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि उसकी हत्या की गई थी. यह भी पढ़ें- राफेल डील के ऑडिट की जानकारी देने से CAG का इनकार, कहा- संसद का विशेषाधिकार हनन हो जाएगा

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्रेमी नरेंद्र और महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी. महिला का बेटा भी उसके साथ ही रहता था. नरेंद्र अक्सर किसी न किसी बात पर बच्चे की पिटाई करता रहता था.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट