Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai - Pune Expressway) पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है. इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई. बीते रात हुए सड़क हादसे में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि यह हादसा महाराष्ट्र के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है. वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
वहीं एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीती रात खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में पांच की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए. हादसे के बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है.
Maharashtra: Five killed and at least five injured in a collision between multiple vehicles on Mumbai - Pune Expressway near Khopoli last night. The injured were taken to a hospital. pic.twitter.com/itblPUEE5X
— ANI (@ANI) February 16, 2021
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में यह दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले रविवार को जलगांव जिले में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस रविवार देर रात करीब एक बजे ट्रक पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई जिसमे 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

